आगर मालवामध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने थाने मे स्वतंत्रता दिवस पर किया पौधारोपण

जनमत जागरण न्यूज @सोयतकलां

नगर सहित क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार शाम पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सगर थाने पर पहुंचे । पर्यावरण प्रेमी थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर एवं सोयत पुलिस स्टाफ द्वारा बनाए व लगाए गए बगीचे की पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सगर ने प्रशंसा करते हुए बगीचे में एक बरगद का पेड़ लगाकर पौधारोपण किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के द्वारा प्रात: ध्वजारोहण के उपरांत नायब तहसीलदार बीके मकवाना की उपस्थिति में पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर नीम पीपल बरगद का त्रिवेणी संगम करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर थानाप्रभारी हरीश जेजुरकर के साथ पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!