कृषि विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतत् भ्रमण कर किसानों को समसामयिक सलाह दे – कलेक्टर श्री शर्मा
मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतें, कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में दिए निर्देश
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
वर्तमान में सोयाबीन व अन्य खरीफ फसलों हेतु कृषि विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतत् भ्रमण कर किसानों के खेतों पर फसलों का अवलोकन कर उन्हें समसामयिक सलाह दें। उक्त निर्देश कलेक्टर अवधेष शर्मा ने मंगलवार को वर्चुअल टीएल मीटिंग के दौरान दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों के दल को भी साथ रखें, जो फसलों को इल्ली एवं कीट के प्रकोप से बचाने हेतु किसानों को आवश्यक सलाह दें, ताकि उस पर नियंत्रण किया जा सकें और किसानों की पूर्व वर्ष की तरह कीट-व्याधि से फसलें खराब न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि अधिकारी उर्वरक विक्रेता दुकानों की सतत् चैकिंग करें, नकली एवं गुणवत्ताहीन उर्वरक किसानों को बेचने वाले विक्रेताओं को बख्शा न जाएं। उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ दीतू सिंह रणदा, अपर कलेक्टर अशफाक अली, एसडीएम आगर राजेन्द्र सिंह रघुवंषी, केएल यादव सहित सभी विभाग प्रमुख, समस्त तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशदिए मौसमी बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। मौसमी बीमारीयों के नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक तैयारी रखें। साथ ही आमजन को इन बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक करें। मौसमी बीमारी से बचने हेतु क्या-क्या सावधानी रखी जाना है, उसका प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 25 एवं 26 अगस्त को आयोजित होने वाले टीकाकरण महा-अभियान में अधिक से अधिक छुटे हुए व्यक्तियों का वैक्सीनेषन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए छुटे हुए व्यक्तियों को चिन्हित कर, उन्हें प्रेरित करते हुए वैक्सीनेषन करवाएं।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशदिए कि जिले में कोविड-19 संक्रमण काल में अनाथ हुए बच्चें, जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका सत्यापन करवाएं। इसके लिए सुपरवाईजरों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने निर्देशदिए कि सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग से संबंधित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करें। किसी भी स्थिति में विभाग स्तर पर प्रकरण लम्बित न रखें। उन्होंने हिदायत दी कि बिना कोई कार्यवाही के विभाग स्तर पर अनुकम्पा प्रकरण लम्बित रहता है, तो संबंधित विभाग प्रमुख के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही प्रस्ताावित की जाएगी। उन्होने निर्देशदिए कि सभी आहरण-संवितरण अधिकारी वर्ष 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी आईएफएमआईएस में अगस्त माह अद्यतन करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी वन-टू-वन समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देशदिए। उन्होंने 23 अगस्त को मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित वीडियों कान्फ्रेंस के संबंध में एजेण्डावार विभागीय अधिकारियों से समीक्षा कर सभी जानकारी अद्यतन करने के निर्देशदिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों के परिसर एवं खाली पड़ी शासकीय भूमि पर अधिक से अधिक पौधा-रोपण करने तथा जिले में भूमि, खनिज, अवैध अतिक्रमण आदि प्रकार के माफियाओं के विरूद्ध सतत् कार्यवाही जारी रखने के भी निर्देश बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।



