IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

चलित खाद्य प्रयोगषाला से सुसनेर में मौके पर की गई खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता जांच

जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा

जिले में मंगलवार को चलित खाद्य प्रयोगषाला द्वारा सुसनेर क्षेत्र में खाद्य सामग्रीयों की मौके पर गुणवत्ता की जांच की गई। चलित खाद्य प्रयोगषाला में दूध, कड़ाई का तेल , मिठाई, सेव नमकीन, मसाले, पापड़ आदि के 32 नमूने की मौके पर जांच की गई। जिसमे से 29 मानक तथा 3 अवमानक एवं 1 मिथ्याछाप स्तर की सामग्री पाई गई। अनियमितता एवं कामिया पाये जाने पर 4 दुकानदारो को धारा 32 का नोटिस देकर 15 दिवस में दिए गए निर्देश अनुसार सुधार एवं पूर्तियां कर जवाब कार्यालय में प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने बताया कि मंगलवार को निखिल रेस्टोरेन्ट से 5 किलो मैदा मूल्य 140 रुपये, श्री हरिओम रेस्टॉरेन्ट से 10 ली 650 मिली 437 रुपये मूल्य का थम्सअप, फिज़ फ्रूट कोल्डड्रिंक्स, जैनश्री खानपान से 3 लीटर कड़ाई का तेल 25 से अधिक टीपीएम सोयाबीन तेल तलने के लिए उपयोग करते पाये जाने पर नष्ट करवाया तथा 9 लीटर हेल्थ अम्बुजा, अमन गोल्ड सोयाबीन तेल 1395 रुपये अनिल कमलेश जैन से बेस्ट बेफोर अवधि व्यतीत पाये जाने पर जप्त कर नष्ट कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!