आगर मालवाउज्जैन

जिला जल स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न

जनमत जागरण न्यूज @ आगर

कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बताया कि ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना में कुण्डालिया बांध से आगर-मालवा जिले के 480 ग्रामों में हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के क्रियान्वयन में जिले में स्थापित जल संरचनाओं को सम्मिलित किया जाएगा। बैठक में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर, के एस खत्री, एंव उपयंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अनुबंधित कम्पनी के अधिकारी को जिला मुख्यालय पर अपना कार्यालय स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में आवश्यक स्टॉफ की नियुक्ति की जाए। जिले में योजनान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं अच्छा कार्य हो, इसका विशेष ध्यान रखे तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। कार्य में किसी भी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण ठेकेदार को क्या-क्या कार्य कब तक पूर्ण करने है, इसकी जानकारी देकर समयसीमा में पूर्ण करवाएं। ग्रामीण जल समूह योजना हेतु सर्वे कार्य पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि योजना में सभी घरों को नल से पानी मिले। कार्य पूरा होने के पश्चात् ऐसा न हो कि बाद में किसी क्षेत्र के नलों में पानी आ रहा है, और कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए पहले से लेआउट डालकर देख लें। साथ ही आगर जिले के समस्त ग्रामो में पेयजल उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!