तुलजा भवानी माता मंदिर एवं मोलाअली टेंकरी क्षैत्र को हरा-भरा करने हेतु व्यापक स्तर पर पौधा-रोपण करें – कलेक्टर श्री शर्मा
परिवार में खुशियांं के अवसर को यादगार बनाने हेतु करे पौधा-रोपण
कलेक्टर ने गुफाबर्डा मंदिर क्षेत्र में किया पौधा-रोपण
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
कलेक्टर अवधेष शर्मा ने निर्देष दिए कि तुलजा भवानी माता मंदिर गुफाबर्डा एवं मोलाअली टेंकरी क्षैत्र को हरा-भरा करने हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका आगर एवं जनपद पंचायत इत्यादि विभागों के अधिकारी एक-दूसरे विभाग से समन्वय करते हुए प्लानिंग के तहत् व्यापक स्तर पर पौधा-रोपण करें। जिससे की पौधें, पेड़ के रूप में विकसित होकर क्षेत्र में हरियाली फैलाएँ। उक्त निर्देष कलेक्टर ने बुधवार को गुफाबर्डा माता मंदिर एवं मोलाअली टेंकरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दिए। कलेक्टर ने कहा कि माताजी मंदिर के मेला परिसर क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधा-रोपण करते हुए उनका संरक्षण करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देष दिए कि क्षेत्र पर पौधों की सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग एवं ट्री-गार्ड की व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर ने इस अवसर पर गुफाबर्डा क्षैत्र में गुलमोहर के पौधें का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया तथा जिलेवासियों से आग्रह किया कि परिवार में खुषियांं के अवसर को यादगार बनाने हेतु मंदिर परिसर में पौध-रोपण कर उसका संरक्षण करते उसे पेड़ के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस, शादी सालगिरह इत्यादि अवसर पर कम से कम एक पौधे का रोपण अवष्य करें। जिससे की पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलें।

कलेक्टर ने इस दौरान गुफाबर्डा टेंकरी का भ्रमण कर स्थित पानी की टंकी को दुरूस्त करवाने एवं पाईप लाईन बिछाने के निर्देष नगर पालिका के अधिकारी को दिए। उन्होंने गुफाबर्डा क्षेत्र एवं मोलाअली टेंकरी क्षेत्र में पौधे लगाकर एवं उनका संरक्षण कर, पेड़ के रूप देने वाले ईष्वर सिंह चौहान से चर्चा कर उनके कार्यां की सराहना की गई तथा इस मौके पर सीएमओ आगर बनेसिंह सोलंकी द्वारा 1100 रुपए की राषि से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कलेक्टर द्वारा गुफा बर्डा मंदिर क्षेत्र परिसर में तालाब का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंषी, उप वन मंडल अधिकारी अंकित जामोद, वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमराज वट, परिक्षेत्र सहायक लाखनसिंह, जनपद सीईओ अनिल त्रिवेदी,शहर काजी वसीउद्दीन, योगेन्द्र परमार, विनोद कौषल आदि उपस्थित रहे।



