मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 23 करोड़ 19 लाख 45 हजार 794 रूपये की राहत राशि बाढ़ प्रभावित हितग्राहियों के खातों में डाली
ग्वालियर-चंबल संभाग के 19 हजार 621 हितग्राहियों के खाते में 16 करोड़ 83 लाख 14 हजार 874 रूपयें डाले गये, विदिशा जिले के 860 हितग्राहियों के खाते में 72 लाख 93 हजार 300 रूपयें
जनमत जागरण न्यूज @मुरैना
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा आज श्योपुर के एनआईसी कक्ष से श्योपुर जिले सहित प्रदेश के 09 जिलों में बाढ़, अतिवृष्टि से हुई क्षति से प्रभावित 20 हजार 481 हितग्राहियों के बैंक खातों में 23 करोड़ 19 लाख 45 हजार 794 रूपयें की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई। इसके अंतर्गत चंबल-ग्वालियर संभाग के 19 हजार 621 हितग्राहियों के बैंक खातों में 16 करोड़ 83 लाख 14 हजार 874 रूपयें जमा किये गये है। इसके अलावा भोपाल संभाग के विदिशा जिलें के 860 बाढ़ प्रभावितों के बैंक खातों में 72 लाख 93 हजार 300 रूपयें की राशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण एवं दौरा कार्यक्रम के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर के माध्यम से बाढ़ एवं अतिवृष्टि के दौरान प्रभावितों के सर्वे के उपरांत राहत राशि को प्रदेश के 09 जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के खातों में राशि एक क्किल के माध्यम से स्थानातंरित की गई। इसके तहत जनहानि, पशुधन हानि, मकान क्षति, फसल क्षति, गृहस्थी की सामग्री एवं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि प्रदान की गई है।
गुरूवार को श्योपुर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से जारी की गई राशि में श्योपुर जिले के लिए जनहानि के तहत 01 प्रकरण में 04 लाख रूपयें, पशुहानि के 82 हितग्राहियों के लिए 12 लाख 30 हजार 420 रूपयें और मकान क्षति के 719 हितग्राहियों को 03 करोड 75 लाख 99 हजार 300 रूपयें, गृहस्थी सामान के लिए 864 हितग्राहियों को 43 लाख 20 हजार रूपयें तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 203 हितग्राहियों को 01 करोड़ 21 लाख 08 हजार रूपयें की सहायता सहित अन्य मदों में कुल 05 करोड़ 40 लाख 69 हजार 900 रूपयें की राहत राशि प्रदान की गई है।
इसी प्रकार मुरैना जिले के 28 हितग्राहियों को 167000 रूपयें, भिण्ड जिले के 1633 हितग्राहियों को 28686900 रूपयें, ग्वालियर जिले के 1677 हितग्राहियों को 18310000 रूपयें, दतिया जिले के 4641 हितग्राहियों को 56126074 रूपयें, शिवपुरी जिले के 5525 हितग्राहियों को 274335400 रूपयें, गुना जिले के 739 हितग्राहियों को 3386000 रूपयें, अशोकनगर के 3509 हितग्राहियों को 15800400 रूपयें एवं विदिशा जिले के 860 हितग्राहियों को 7293300 रूपयें की राहत राशि प्रदाय की गई है।
उल्लेखनीय है कि लगातार अतिवृष्टि के कारण गत 03 अगस्त को आई बाढ़ के कारण श्योपुर जिले में प्रभावितों को सहायता प्रदान करने का क्रम जारी है। अभी तक श्योपुर अनुभाग के 15 हजार 168 प्रभावितों को 13 करोड़ 28 लाख 72 हजार 600 रूपयें की राहत राशि प्रदाय की जा चुकी है।



