चम्बलमध्यप्रदेशमुरैना

पोषण वाटिका बन रही समूह के लिये रोजगार का जरिया कहानी सच्ची है

जनमत जागरण न्यूज @मुरैना

मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में 2018 में समूहों का गठन किया गया था। जिसमें नूरावाद स्थित मां शीतला महिला जनहितकारी-89 स्व-सहायता समूह की महिलायें पोषण वाटिका लगाकर बन रही है परिवार के लिये रोजगार का जरिया। 
    मुरैना विकासखण्ड के ग्राम नूरावाद में मां शीतला महिला जनहितकारी-89 स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपति बाथम ने बताया कि मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने हमें इतना कुछ दिया है कि अपने परिवार का पोषण आहार कर सकते है। श्रीमती द्रोपति ने बताया कि 2018 में समूह का गठन होने के बाद हमें समय-समय पर बैठकों में मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बुलाया जाता था, जिसमें स्वाभलम्बी बनने के लिये कई प्रकार के नुक्से दिये जाते रहे है। जिसमें से हम सब महिलाओं ने सोचा कि अपने घर पर फुलबाड़ी है, जिसमें क्यों न पोषण वाटिका खोली जाये। उसमें ही पोषणयुक्त पेड़ लगाने से परिवार को पोषण भी मिलेगा और उसकी सब्जी बिकने से समूह को जो आय प्राप्त होगी, उससे सभी के घर-गृहस्थी आदि के लिये राशि मिलेगी। श्रीमती द्रोपति ने रेखा, रानी, मीना, आरती, रामबती, बादामी, पार्वती, असना बानो, अनीता, परवीन ने मन में धारणा की और बैंगन, मिर्ची, भिंड़ी, करौंदा, करेला, रमास, अनार, बेर, गन्ने और पपीता लगाया। पोषण वाटिका में इस समय ये सभी फल देने लगे है। फलों, सब्जियों को परिवार की पर्याप्त व्यवस्था के अलावा बाजार में बेच दिया जाता है, जिससे जो आय प्राप्त होती है, उसे समूह की महिलाओं को घर-गृहस्थी के लिये बांट दिया जाता है। हम सभी महिलायें बहुत खुश है, परिवार के आर्थिक सहयोग में सहभागिता कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!