IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

कृषि अधिकारियों ने भ्रमण कर कृषकों को इल्ली व कीट नियंत्रण हेतु दी सलाह

जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा

कृषि अधिकारियों के दल ने गुरुवार को जिले के विकासखण्ड नलखेडा के ग्राम लटूरी गहलोत, पढ़ाना,गुर्जरखेड़ी,गरेली, हीरनखेडी, ताकला आदि ग्रामो में किसानो के खेतो का भ्रमण कर किसानां से सोयाबीन फसल को लेकर जानकारी ली गई।
इस दौरान दल ने किसानों का आवष्यक सलाह दी कि जहां पर केवल चने की इल्ली (हेलिकोवेर्पा अर्मिजेरा) का प्रकोप हो, इसके नियंत्रण के लिए फेरोमॉन ट्रैप लगाये तथा अनुसंशिंत कीटनाशक इन्डोक्साकार्ब 15.8 ई.सी. 333मिली/हे या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. 150 मिली/हे का छिडकाव करें। सेमीलूपर एवं अन्य कीटो के नियंत्रण हेतु क्यूनॉलफॉस 25सी.सी. 1.25 ली/हे या प्रोफनॉफॉस 40 प्रतिशत 1 ली/हे या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. 150 मिली/हे का 500 लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें।


भ्रमण के दौरान दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के. चतुर्वेदी, कृषि विकास अधिकारी जे.सी. राठौर., ग्रा कृषि वि अधिकारी रायसिंह मोर्या ,बीटीएम आत्मा वेद प्रकाश सेन उपस्थित रहे एवं कृषक चौथमल देवी सिंह, विष्णु प्रसाद मांगीलाल, गिरिराज जगन्नाथ, बाबूलाल पीरुलाल ,प्रेम नारायण, देवेंद्र ,रामेश्वर रामलाल आदि कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *