आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
बीते चौबीस घंटे में 48.3 एमएम, कुल 787.8 एमएम वर्षा
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
जिले में गुरूवार की सुबह प्रातः 08ः00 बजे तक 48.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। एक जून से अब तक जिले में 787.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बीते वर्ष इस अवधि में 554.5 एमएम वर्षा जिले में दर्ज की गई थी।
तहसीलवार दर्ज वर्षा में सुसनेर तहसील में सर्वाधिक वर्षा इस मानसून अवधि में हुई है। सुसनेर में बीते चौबीस घंटे में 38.8 एमएम वर्षा के साथ ही 907 एमएम वर्षा हो चुकी है, जो कि जिले की औसत सामान्य वर्षा 899.9 एमएम से 7.1 एमएम अधिक है। इसी तरह नलखेड़ा में 16.2 एमएम, कुल 877.4 एमएम वर्षा, बड़ौद में 48 एमएम, कुल 722 एमएम तथा आगर में 90 एमएम, कुल 644.4 एमएम वर्षा हो चुकी हे।



