आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भारतीय किसान संघ सुसनेर तहसील का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं तहसील कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

भारतीय किसान संघ विकासखंड सुसनेर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर माधव चौक मैं संपन्न हुआ ,जिसमें भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पालीवाल एवं मालवा प्रांत के प्रांत युवा वाहिनी संयोजक उपस्थित रहे ,इसी के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष सीताराम प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष राघु सिंह चौहान जिला मंत्री रामनारायण तेजरा एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे, उक्त कार्यक्रम को प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों ने संबोधित किया गया व नवीन कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया प्रांत की ओर से आगर जिले के निर्वाचन अधिकारी जिला जैविक प्रमुख नंदकिशोर पाटीदार द्वारा संपन्न कराई गई एवं नवीन कार्यकारिणी का देव दर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

चौहान अध्यक्ष निर्वाचित
किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी में अध्यक्ष जगदीशसिंह चौहान, उपाध्यक्ष बालू सिंह चौहान, भुवान सिंह जी, मंत्री कन्ह्यालाल राठौर, सह मंत्री हेमराज गुर्जर मीडिया प्रभारी सीताराम दांगी को निर्वाचित किया ।


उक्त कार्यक्रम में 28 गांव के समस्त अध्यक्ष एवं मंत्र उपस्थित रहे । नवनिर्वाचित सदस्यगण योगेंद्र सिंह चौहान सुजान जी तवर रामबाबू राठौर मोहनलाल गुर्जर देवली घनश्याम दांगी भैरो सिंह चौहान ब्रज मोहन तिवारी मनोहर लाल डांगी शिव सिंह जी मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन हेमराज गुर्जर ने किया एवं आभार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने माना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!