आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
शासकीय महाविद्यालय सोयत कला में जारी हुई प्रथम प्रवेश आवंटन सूची
जनमत जागरण न्यूज़@ सोयतकलां
नियत समय सारणी के अनुसार 20 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय सोयत कला में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवंटन पत्र जारी किए गए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ महेश बंसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश हेतु छात्र छात्राओं को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए हैं । समस्त छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि में ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करके अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं ।उल्लेखनीय है कि इस सत्र से उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा नीति लागू कर दी गई है एवं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को नवीन शिक्षा नीति के माध्यम से अधिकाधिक लाभान्वित होने के लिए उच्च शिक्षा विभाग प्रयासरत है।



