IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी के समीपस्थ जैविक खाद एवं बायोसीएनजी प्लांट का हुआ भूमिपूजन

सभी प्रकार के जैविक कचरे एवं नेपियर घास खरीद कर उससे किया जाएगा सीएनजी गैस का उत्पादन

जनमत जागरण न्यूज़ @नलखेड़ा

नलखेड़ा तहसील के ग्राम बांसखेड़ी जोड़ पर एमसीएल (मीरा क्लीन फ्यूल लिमिटेड) अंतर्गत बगलामुखी किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटिड तहसील स्तर पर बायोगैस सीएनजी का प्लांट लगाएगी। प्लांट में प्रतिदिन एक लाख किलो सीएनजी एवं डेढ़ लाख किलो जैविक खाद का उत्पादन होगा। यह जानकारी ग्रुप के डायरेक्टर गिरजाशंकर पाटीदार ने शुक्रवार को हुए उद्योग के भूमिपुजन कार्यक्रम में दी। डायरेक्टर पाटीदार ने बताया की सीएनजी का उत्पादन जैविक तरीके से किया जाएगा इसके लिए क्षेत्र के सभी किसानों से नेपियर घास(हाथी घास) की खेती करवाई जाएगी। इस खेती से किसानों को सालाना एक एकड़ में डेढ़ से दो लाख का मुनाफा होगा। इस खेती हेतु किसानों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। खाद एवं बीज(नेपियर घास) निशुल्क मुहैया कराया जाएगा। साथ ही पंजीकृत किसानों को आजीवन डिस्काउंट कार्ड भी बनाया जाएगा।

उन्होने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए हर ब्लाक पर एक कलेक्शन सेंटर भी बनाएगी। घास से बायोगैस सीएनजी बनाई जाएगी। जिसको बाद में सरकारी और गैर सरकारी उपक्रमो में दिया जाएगा। साथ ही डायरेक्टर पाटीदार ने बताया कि इस प्लांट से क्षेत्र के करीब डेढ़ से दो हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। जनवरी से फरवरी 2022 तक सीएनजी का उत्पादन शुरू हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *