IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की राणापुर में कार्यवाही

जनमत जागरण न्यूज़@ सोयतकलां

इंदौर संभाग के झाबुआ जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आज कार्यवाही के लिये राणापुर में उपस्थित रहे। कार्यवाही में दुकानदारों से दुकान में बने खाद्य पदार्थ जांच के लिये नमूने लेकर भोपाल खाद्य परिक्षण कार्यशाला में भेजे गये। जिसमें गौरव पिता स्व. पुरूषोत्तम गर्ग, अग्रसेन भवन पुराना बस स्टेशन राणापुर यहां से बर्फी व केसर बर्फी का नमूना लिया गया। इसके पश्चात शिव अरोडा रेस्टोरेंट एमजीरोड राणापुर से केसर पेडा का नमूना लिया गया। भोपाल से रिपोर्ट प्राप्त आगामी कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही श्री राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी झाबुआ द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *