इंदौरमध्यप्रदेश

राज्य में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिला प्रथम स्थान पर

जनमत जागरण न्यूज़ @ इन्दौर

माह जुलाई, 2021 की सीएम हेल्पलाइन जिलेवार ग्रेडिंग जारी की गई है। इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में ऐतिहासिक जिला बुरहानपुर, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतोषप्रद निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा जिला प्रबंधक मनोज शंकपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ए-ग्रेडिंग व 80.77 वेटेज के साथ जिला बुरहानपुर पूरे राज्य में शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में प्रथम स्थान पर रहा, नगर निगम 90.27 वेटेज एवं ए रेटिंग के साथ राज्य में द्वितीय स्थान पर, पुलिस विभाग गु्रप बी में रेटिंग ए-ग्रेडिंग व 89.44 वेटेज के साथ राज्य में पांचवे स्थान पर रहा और जिला पंचायत गु्रप बी में ए-रेटिंग व 78.06 वेटेज के साथ राज्य में आठवे स्थान पर रहा। सीएम हेल्पलाईन में बेहतर कार्य प्रदर्शन होने पर कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को बधाई दी तथा इसी लगन के साथ आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बुरहानपुर जिला सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लगातार प्रथम स्थान पर बने हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!