आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

वैक्सीनेशन महा-अभियान -अधिकारियों ने वैक्सीनेशन केन्द्रों का किया निरीक्षण

जनमत जागरण न्यूज @ आगर (मालवा)

25 एवं 26 अगस्त को जिले में आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महा-अभियान-02 को लेकर कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा नियुक्त किए सेक्टर अधिकारियों द्वारा मंगलवार को वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेक्टर अधिकारियों ने क्षेत्रों में वैक्सीनेशन महा-अभियान को लेकर केन्द्रों पर की गई तैयारियों का जायजा लेकर मैदानी अमले को टीकाकरण महा-अभियान के तहत् टीकाकरण केन्द्र हेतु निर्धारित लक्ष्य शत्-प्रतिशत प्राप्त करने हेतु ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों को प्रेरित कर उनका वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्रों पर पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्था तथा केन्द्रों सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने एवं उपस्थित सभी से मास्क का उपयोग करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों ने केन्द्रों पर हो रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!