आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
दो दिवसीय टीकाकरण महा-अभियान को लेकर प्रेस-वार्ता आयोजित
जनमत जागरण न्यूज @ आगर (मालवा)
प्रदेश के साथ आगर-मालवा जिले में 25 अगस्त एवं 26 अगस्त को टीकाकरण का महा-अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर मंगलवार को पुराना जिला चिकित्सालय सभा कक्ष में प्रेस-वार्ता सम्पन्न हुई। प्रेसवार्ता में सीएमएचओ डॉ. एसएस मालवीय एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने अभियान की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी तथा प्रिेट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता संदेश प्रसारित कर लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता का वातावरण निर्मित करने की अपील की गई।
प्रेसवार्ता में पत्रकार सर्वश्री नजीर अहमद, अशोक नाहर, मनीश मारू, रहमान कुरैशी, सत्यनारायण शर्मा, अशोक गुर्जर, दिलीप कारपेंटर आदि उपस्थित रहे।



