उज्जैनमध्यप्रदेश

हॉकी अकादमी में चयन हेतु झोन स्तरीय चयन स्पर्धा 4 एवं 5 सितम्बर को

दस्तावेज परीक्षण 2 सितम्बर को होगा

जनमत जागरण न्यूज @ उज्जैन

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि हॉकी फीडर सेन्टर एवं अधिकृत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी के बालक/बालिका खिलाड़ियों का हॉकी अकादमी में टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किये जाने के लिये आगामी 4 एवं 5 सितम्बर को हॉकी टर्फ स्टेडियम मंदसौर में झोन स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा।
    उक्त आयोजन में भाग लेने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उपरान्त रजिस्टर्ड बालक/बालिका खिलाड़ी दस्तावेज परीक्षण के लिये 2 सितम्बर को खेल और युवा कल्याण विभाग कार्यालय महानन्दा नगर देवास रोड में प्रात: 10 बजे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र या बोर्ड की अंकसूची एवं हॉकी खेल के अन्तर्गत राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रमाण-पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित हों। दस्तावेज परीक्षण के उपरान्त चिन्हित खिलाड़ियों को ही झोन स्तरीय स्पर्धा में सम्मिलित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!