IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
उज्जैनदेवासमध्यप्रदेश

वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

जनमत जागरण न्यूज @ देवास

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 25 एवं 26 अगस्त को होने वाले महाअभियान के लिए जिले में नियुक्त किये गये सेक्टर अधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्रसिंह कवचे, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने निर्देश दिये कि सेक्टर अधिकारी अपने कर्तव्य का पूर्ण गंभीरता से निवर्हन करें। अपने सेक्टर का निरंतर भ्रमण करें। प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर जायें तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। वैक्सीनेशन की प्रगति से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को अवगत करायें। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाये। वैक्सीनेशन प्रारंभ होने की सूचना तथा प्रत्येक दो घंटे की प्रगति की रिपोर्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को दी जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *