IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

22 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त

जनमत जागरण न्यूज़@ शाजापुर

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय परिवहन संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के आदेशानुसार आज 25 अगस्त को दौराने गश्त मिली सटीक सूचना के आधार पर सुंदरसी क्षेत्र में दो जगह दबिश कर कुल 22 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत दो प्रकरण पंजीबद्व किए गए। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री बाबूलाल गुर्जर, श्री अमित शर्मा भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यवाहीयां निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *