IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय सोयत में जागरूकता रैली का आयोजन कर, कोरोना टीकारण के प्रति लोगो को किया जागरूक

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

शासकीय महाविद्यालय सोयत कला के स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम लोहारिया में युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संपूर्ण ग्राम में भ्रमण कर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही युवाओं को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत GER में वृद्धि एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए चलाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। रैली के प्रारंभ से पहले महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ महेश बंसिया द्वारा ग्रामीणों एवं युवाओ को कोरोना टीकारण के लिए प्रेरित किया गया साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम पंचायत सचिव मनोज भावसार द्वारा बताया गया कि ग्राम में लगभग 95% कोरोना टीकाकरण का कार्य हो चुका है। इस अवसर पर डॉ हरिओम पंवार, डॉ श्वेता भल्ला, डॉ सविता यादव, अजय प्रताप सिंह, डॉ अंजलि अग्रवाल, डॉ यशवंत व्यास, विक्रम बिलवाल, कनीज अंसारी, हुमेरा खान, कृति ग्वाला, गंगाराम खन्ना आदि समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ तथा छात्र महेश दांगी, गोविंद मालवीय, राहुल दांगी, बजरंग दांगी एवं अन्य छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण जानो ने रैली में भाग लेकर कोरोना टीकारण के प्रति लोगो को जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *