IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
भोपालमध्यप्रदेश

मत्स्य संपदा योजना के लाभ के लिए हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए हितग्राहियों से मत्स्य पालन विभाग  में आगामी 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।      सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग ने बताया कि योजना का उद्देश्य मछली पालन और उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार, तकनीक के माध्यम से प्रबंधन एवं मछुआरों का कल्याण और मत्स्य कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी करना है।      हितग्राही योजना का लाभ लेकर हैचरी स्थापना, पोखर व तालाब निर्माण, मिश्रित मत्स्यपालन, अनुदान, ब्रीडिंग के लिए इकाई की स्थापना, आइस बाक्स युक्त मोटर साईकिल, मछली बेचने के लिए ई-रिक्शा, फीड मिल जैसे कार्य कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *