आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

आलकी की पालकी जय कन्हैया लालकी जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भक्तों का लगा रहा मंदिरों पर ताता

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

नगर सहित क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि महामारी को देखते हुए मंदिरों के अंदर ज्यादा भीड़ नही होने दी। सभी मंदिरों के बाहर गेट पर ही श्रद्घालुओं ने भगवान के दर्शन किए । कोविड 19 को देखते हुए इस बार धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों संकेतिक रुुप में श्रद्धालुओं द्वारााा बनाए गये । जन्माष्टमीीी के पावन पर्व पर नगर मे मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था एवं राधा कृष्ण के साथ अन्य मंदिरों पर भी भगवान का विशेष शृंगार किया गया। बच्चों को बाजारों से पीले व हरे पोशाक बनाकर श्री कृष्ण भगवान के रूप में सजाया गया। बच्चे भी श्री कृष्ण की पोशाक पहनकर बहुत खुश नजर आ रहे थे।

देर रात तक की है श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन

नगर के बांके बिहारी मंदिर ,रमण बिहारी मंदिर ,उण्डाघाट मंदिर, नृसिंहा मंदिर, श्री राम मंदिर राधा कृष्ण मंदिर मां चौसठ योगिनी मंदिर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पंचमुखी बालाजी मंदिर लाखा वीर बालाजी मंदिर छत्री चौक गणपती मंदिर एवं नगर के सहित ग्रामीण अंचलों के मंदिरो में आकर्षक विद्युत सजावट एवं पुष्प माला से मंदिरों को सजाया गया । देर रात्रि तक भक्त श्रीकृष्ण मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे ! रात बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। रात्रि 12:00 बजे भगवान कृष्ण की महा आरती की गई एवं महाप्रसादी का वितरण किया गये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!