IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागौर सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी

जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर स्थित श्री बालाजी के पास भीषण सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में ग्यारह भाई – बहनों के असमय निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मैं और मध्यप्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी।
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *