मामला इंदौर कोटा रोड से गणेशपुरा प्रधानमन्त्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क जो पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है
जनमत जागरण न्यूज़ @ सुसनेर
एक तरफ सरकार सड़को के निर्माण कार्यों को लेकर करोड़ो रुपए खर्च करने तथा प्रदेश में अच्छी सड़के होने का दावा कर रही है। वही जिला मुख्यालय से 40 किमी. दूर इंदौर कोटा रोड से गणेशपुरा तक प्रधानमन्त्री योजना के तहत बनी सड़क पुरी तरह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। उक्त सड़क लगभग पौने 3 किमी की होकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोस्वामी ने सड़क के संबंध में मौखिक रूप से महाप्रबंधक व अन्य विभागीय म. प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्रा इकाई आगर जिला आगर मालवा को कई बार अवगत करा दिया गया है। किंतु विभाग के आला अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तथा विभागीय अधिकारी भी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं,जो की जगाने पर भी जागने का नाम नहीं ले रहे है। इसी के चलते हाल ही में शिकायतकर्ता द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल को ईमेल के माध्यम से तथा महाप्रबंधक ग्रा. सड़क परियोजना क्रियांवय इकाई आगर मालवा को भी उक्त सड़क की लिखित में शिकायत की गई है। जहा अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाने का आश्वाशन दिया गया है। किंतु वहा से भी समस्या हल नहीं हुई ,ओर आज दिनाक तक उक्त सड़क की कोई सुध नहीं ली जा रही है। बता दें कि उक्त सड़क 6 महीने से पूर्व से क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है,

तथा ग्राम भवानीपुरा के पास नाले की पुल पर भी पुरी तार की जाली बहार निकल आई है, और पुल में बड़े गड्ढे ही गड्ढे होकर पुलिया भी रेलिंग विहीन हो गई है, जिससे दुर्घटनाएं का खतरा बड़ गया है तथा सड़क तथा पुल भी पुरी तरह खस्ताहाल हो गई है जबकि इसी वर्ष 2021 में सड़क रिनिवल के लिए स्वीकृत हो गई थी, किंतु सही काम ही नहीं हुआ। तथा वर्तमान में भी सड़क जस की तस ही है । जिससे दो पहिया एवम चार पहिया वाहनों एवम राहगीरों को इस राह पर चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद विभाग कुंभकरण की नींद में सोया हुआ हे। तथा बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
क्रियानवयन एजेंसी महाप्रबंधक म. प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्रा इकाई जिला आगर मालवा के अंतर्गत आने वाली सड़क का 22 जनवरी 2021से 3 अक्टूबर 2023 तक वर्षो के लिए कार्य की लागत 3.28 लाख रखरखाव तथा संधारण हेतु हुआ था और मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वि पो योजना के तहत लगभग 60.54 लाख की लागत से 2.68 किमी. लंबाई की होकर पैकेज क्रमांक एमपी 51 पीटी 001 bw, नियुक्त ठेकेदार मेसर्स ओमप्रकाश माहेश्वरी आगर,को आगामी वर्ष हेतु संधारण/रखरखाव के लिए प्रति वर्ष ठेकेदार द्वारा मेंटेनेस पेचवर्क साइड सोल्डर, पुल पुलिया की रंगाई पुताई, एवम अन्य कार्य करने का प्रावधान होता है। किंतु लगभग एक वर्ष से उक्त सड़क में न तो किसी प्रकार से पेचवर्क किया गया है,ना ही रिनिवल का कार्य किया गया है। ओर ना ही रैलिंग बना कर रंगाई पुताई की है, जिसके कारण सड़क में तथा पुलिया में बड़े बड़े गड्ढे होकर तार बहार निकल आए हैं तथा सड़क पुरी तरह गड्ढे में तब्दील होने से बारिश के समय उनमें पानी भर जाता है जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई है,जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोस्वामी गणेशपुरा द्वारा मांग की गई है कि उक्त सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द करे।



