आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने माँ बगुलामुखी के दर्शन किए
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री, मध्यप्रदेश शासन श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरूवार को जिले के प्रथम आगमन पर नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी माता मंदिर पहुंचकर माँ बगुलामुखी दर्शन किए तथा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार से माँ बगुलामुखी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान मंदिर में सांसद रोड़मल नागर, विधायक विक्रम सिंह राणा, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



