कोशलयुक्त युवा होगा देश के विकास का प्रबल दावेदार
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत सोयतकला महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित किया
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
विद्यार्थी जितना उत्साहवर्धक, देशप्रेमी और कौशलयुक्त होगा उतना ही एक देश के विकास के लिए और उसकी उन्नति और तरक्की के लिए प्रबल दावेदार होगा। हर विद्यार्थी के आँखों में अपने देश के भविष्य का इन्द्रधनुष होता है जो उसे हमेशा ही अपने देश और समाज की प्रगति के लिए प्रेरित करता रहता है।
आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है। यह सफलता एक युवा की प्रबल इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। यदि हमारे देश में जरूरत है तो सिर्फ युवाओं को एक अच्छे मार्गदर्शन की। जो हमेशा उनको एक सकारात्मक रास्ते पर चलने को प्रेरित करता रहे।
उक्त बात स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को शासकीय महाविद्यालय सोयतकला में आयोजित व्याख्यानमाला में महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ महेश बंसियाा नेे कही । कुटीर उद्योग और रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । जिसमें विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं संबंधित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता संबंधी जानकारी सांझा की गई।
सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हरिओम पवार द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक पौधा लगाएं विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तथा पौधों के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही प्रत्येक व्यक्ति जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं इसके लिए सभी को प्रेरित किया गया।
डॉ अंजलि अग्रवाल द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिसमें भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस महात्मा गांधी इत्यादि के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया।
डॉ यशवंत व्यास द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्ति हेतु कैरियर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर सूर्यकान्त बरुआ, विक्रम बिलवाल, कनीज अंसारी, डॉ हरिसिंह मीना, डॉ विक्रम विश्वकर्मा, डॉ सचिन शर्मा, हुमेरा खान, कृति ग्वाला, कालुसिंह चौहान, गंगाराम खन्ना आदि समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर श्वेता भल्ला द्वारा किया गया एवं आभार सहायक प्राध्यापक अजय प्रताप सिंह ने व्यक्त किया ।



