आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

अम्मा का क्षेत्र था माना जाता था इसीलिए मुझे आज यहां इतना सम्मान मिला – यशोधरा राजे सिंधिया

जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची नलखेड़ा

जनमत जागरण न्यूज़@ नलखेड़ा

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के पावन नगरी नलखेड़ा में जिला प्रभारी मंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची नगर में आगमन होते ही कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य चौराहों पर उनका भव्य स्वागत किया उसके पश्चात वह मां बगलामुखी मंदिर पहुंची जहां पर सांसद रोडमल नागर, विधायक राणा विक्रम सिंह एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुलदस्ते से स्वागत किया उसके बाद महारानी सिंधिया सुप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के गर्भ ग्रह में पहुंची जहां उनके द्वारा मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर दर्शन किए उसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों से भेंट कर जिले की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की उसके बाद नगर में स्थित श्रीनाथ धाम मंदिर परिसर पहुंचे जहां समीक्षा बैठक में शामिल हुई। समीक्षा बैठक में संचालित मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जिले के अधिकारियों से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक समाप्त होने के पश्चात प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरी समीक्षा नहीं हो पाई है यही वजह रही कि आप लोगों ने जो सम्मान दिया और बहुत दिनों के बाद अम्मा का क्षेत्र था जो माना जाता था इसीलिए स्वागत करने के लिए लोग आए हैं वहां और मेरी इच्छा थी कि दो-तीन घंटे की एक समीक्षा बैठक हो जाए मेन मेन मुद्दों पर वह थोड़ी बहुत तो हुई मैं फीडबैक लेना चाहती हूं अपने जनप्रतिनिधियों से यहां के सांसद से यहां के विधायक से यहां के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से क्योंकि यह लोग यहां जमीन से जुड़े हुए हैं विभिन्न मुद्दे सामने निकल कर आए हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास में जो पात्रता रखते हैं उनका आवास नहीं मिले हैं जिन्हें हम ठीक करेंगे दूसरा कुंडालिया बांध बनने के बाद सड़क उखड़ने टूटने की बात सामने आई है उस पर हम चर्चा करेंगे तीसरा सोयाबीन मुआवजा अभी तक पटवारी हड़ताल पर थे अब वह लौटे हैं अपने काम के लिए मैंने पटवारियों को कहा है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर सर्वे कराकर जल्द प्रस्तुत करें ताकि समय पर किसान भाइयों को उनकी भरपाई हो सके इन्हीं मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!