IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

गोवत्स द्वादशी का पर्व महिला मंडल द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

नगर में महिला मंडल द्वारा रमण बिहारी मंदिर प्रांगण में बछ बारस उद्यापन महोत्सव का आयोजन सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने गाय एवं बछिया का पूजन कर उद्यापन किया
पवित्र भादवा मास की शुक्ल पक्ष की गोवत्स द्वादशी का पर्व महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अपने अपने बछ बारस व्रत का सामूहिक रूप में उद्यापन करते हुए गौ माता के बछड़े का पूजन विधि विधान के साथ संपन्न किया
उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म की परंपरा एवं शास्त्रों के अनुसार यह व्रत महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि ऐश्वर्य की कामना के लिए करती है
इस वर्ष नगर में महिला मंडल द्वारा गोवत्स द्वादशी बछ बारस का पर्व सामूहिक रूप में मनाने का निर्णय लिया महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाते हुए बछ बारस की कथा को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एवं बछड़े का विधि-विधान पूर्वक पूजन करते हुए व्रत का उद्यापन किया
उद्यापन महोत्सव का आयोजन महिला मंडल की प्रमुख सदस्य श्रीमती अनुराधा जादौन , श्रीमती बीना पालीवाल ,श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती प्रमिला शर्मा के मार्गदर्शन में नगर की सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में पूजन अर्चन एवं महा प्रसादी के साथ धूमधाम से मनाया गया सभी महिलाओं ने गौ माता की सेवा एवं गौ माता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली तथा सरकार से गौ हत्या बंद करने की अपील की एवं गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *