IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

बोरी बंधान कर स्टापडेम से बहते हुए पानी को रोकें, कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सुआगांव का दौरा कर दिए निर्देश

जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा

कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सुआगांव का मंगलवार को दौरा कर गांव से शमशान तक नवनिर्मित सड़क एवं स्टापडेम का अवलोकन किया। स्टापडेम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने जनपद सीईओ बड़ौद को निर्देश दिए कि स्टाप डेम से अतिरिक्त बहते हुए पानी को जगह-जगह बोरी बंधान कर रोके, ताकि क्षेत्र के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित तालाब का निरीक्षण कर तालाब के वेस्ट वियर की ऊंचाई बढाने के निर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधान विभाग के अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर उक्त कार्य करवाएं। उन्होंने गांव के प्राचीन मंदिर का भी निरीक्षण कर मंदिर की मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने गांव के तालाब के पास वाली पहाड़ी पर मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे पौधा-रोपण का निरीक्षण कर पौधारोपण किया।
   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, सीईओ जनपद बड़ौद जितेन्द्र सेंगर, विरेन्द्र कलमोदिया एवं ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।
   अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से चर्चा कर उचित मूल्य दुकानों से प्रतिमाह राशन वितरण एवं कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के बारे में पूछा गया तथा ग्रामीणों से कहा कि टीकाकरण पूर्ण सुरक्षित है तथा कोरोना संक्रमण से लड़ने में सक्षम है। जो व्यक्ति कोरोना वैक्सीन के टीके से वंचित है, वे प्राथमिकता से अपना टीकाकरण करवाएं। साथ ही जिन्होंने प्रथम डोज प्राप्त कर लिया वे नियत समय में सेंकड डोज लगवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *