जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर का कार्य सहरानीय – अध्यक्ष, भरतदास बैरागी
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से समाज व शासन के मध्य समन्वय स्थापित कर सामुदायिक सहभागिता के साथ कार्य कर रहे है। कोरोना संक्रमण काल में भी कोरोना वालेंटियर के रूप में बहुत ही सहरानीय कार्य किया है। आगे भी समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर निरन्तर समाज में कार्य करना होगा। उक्त बात महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री भरतदास बैरागी ने मंगलवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान जनअभियान परिषद् द्वारा नलखेड़ा जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद के साथ कार्य करने का पुराना अनुभव रहा है। आने वाले समय मे जन अभियान नई ऊंचाईयों को छुएगा। उनके साथ संस्कृत भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री प्रमोद पंडित भी थे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कोरोना वालेंटियर को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रारंभ मे जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए जन अभियान परिषद द्वारा जिले में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक बड़ौद मदनलाल मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा देवकरण मीणा, परामर्शदाता डॉ नारायणसिंह बगाना, बलराम सिसोदिया, महेश पाटीदार, निर्भय सिंह गुर्जर, कुमारी अन्नपूर्णा शर्मा, सोहन बैरागी, नवांकुर संस्था से बाबुलाल कुंभकार, जीवनसिंह सिसोदिया, डॉ दशरथ मसानिया, स्वास्थ्य मंदिर आगर के प्रबंधक जीवनजी बैरागी, स्वास्थ्य मंदिर के चिकित्सक डॉ. गिरधरजी पटेल, राधेश्याम जोगचंद, शिवनारायण आर्य व बडौद से राजेंद्र सिंह लववंशी, जोधपुरी गोस्वामी, जगदीश बगडावत दिलीप कुमार गेहलोत प्रस्फुटन समिति, बीएसडब्ल्यू के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद सुसनेर सत्यनारायण सोनी ने किया आभार विकासखंड समन्वयक प्रकाश शर्मा ने माना ।



