मजदूरी कर रहे दो मजदूर युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
एक की घटनास्थल पर मौत एक गंभीर घायल, नगर में नहीं है एंबुलेंस पुलिस वाहन में ही गंभीर मरीज को ले जाना पड़ा अस्पताल

जनमत जागरण @न्यूज़ सोयत कला
सोमवार को दोपहर 1:00 बजे लगभग नगर में एक दुखद घटना घटी । जिसमें एक अनियंत्रित तेज गति से नगर मे आ रहे ट्रक ने सड़क के किनारे मजदूरी कर रहे दो मजदूरों को रौंदा डाला , जिसमें एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जाने जानकारी के अनुसार युवक भैरोलाल प्रजापति पिता बंशी प्रजापत तथा कमल पिता जगन्नाथ प्रजापत निवासी पीली खदान रोड सोयतकलां मेड़तवाल धर्मशाला के पास निर्माणाधीन एक मकान पर मजदूरी कर रहे थे । इंदौर कोटा मार्ग से पीली खदान मार्ग पर गांव में निकलने वाले मार्ग पर आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने रोड पर से रेत भर रहे दो मजदूरों को रौंद डाला । जिसमें मजदूर भेरुलाल की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका मजदूर साथी कमल गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती है । घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंची और गंभीर घायल मरीज को पुलिस वाहन में ही अस्पताल में लेकर गई । पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया । आपको बता दें कि नगर में दिन मे नो एंट्री होने के बावजूद भी दिनभर धड़ल्ले से तेज गति से भारी वाहन नगर में प्रवेश कर कर रहे हैं जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का लोग शिकार हो रहे हैं ।
नगर में ना एंबुलेंस है ना शव वाहन

मध्य प्रदेश राजस्थान की सीमा पर स्थित सोयतकलां नगर व क्षेत्र की आबादी लगभग 80 हजार है आए दिन दुर्घटनाओं के साथ किसी ना किसी कारण से मरीजों को एंबुलेंस और शव वाहन की आवश्यकता पड़ती रहती है लेकिन दुखद बात यह है कि नगर में ना शव वाहन है ना एंबुलेंस, इस मानवीय संवेदना से जुड़े मुद्दे पर ना किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान है ना और राजनेताओं का, चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों का राजनीतिक करने का अब ढंग ही बदल गया । मानवीता से जुड़े गंभीर पहलू पर किसी का कोई ध्यान ही नहीं । नगर मे अब इस प्रकार की राजनीति की जाती है जिसके कारण आम नागरिकों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।



