IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
भोपालमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा 26 सितम्बर तक सभी पात्र व्यक्तियों को लगे वैक्सीन

मतदाता सूची से मिलान करके रह गए नागरिकों को कराएं वैक्सिनेट

जनमत जागरण न्यूज @ भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया है कि वे हर हाल में कोरोना से बचाव के लिये सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाएं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को विदिशा जिला मुख्यालय में महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण कार्य का जायज़ा लेने के बाद नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमति साधना सिंह,  विधायक बासौदा श्रीमति लीना जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी भी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर नागरिक की जीवन की चिंता कर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना नियंत्रित है लेकिन बिल्कुल से खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को आने से हम सबको सावधानी बरतकर रोकना है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे हर हाल में मास्क लगाएं और कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें।   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूची से सर्वे कर वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को चिन्हित करें और उन्हें 26 सितंबर तक हर हाल में वैक्सिनेट करवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन से एक तो कोरोना होगा नहीं और होता भी है तो जान का संकट नहीं होगा। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अमले का धन्यवाद भी किया जो वैक्सीन के महा अभियान में सहभागी है।   इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीनेशन केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने आये नागरिकों से चर्चा की और उनसे अपनी गली मोहल्ले के सभी नागरिकों को वैक्सिनेट करवाने की अपील की। उन्होंने टीकाकृत नागरिकों को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *