देवासमध्यप्रदेश

देवास जिले में अब तक 840.27 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जनमत जागरण न्यूज @ देवास

जारी मानसून सत्र में दिनांक 17 सितम्‍बर 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 840.27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 833, टोंकखुर्द में 805, सोनकच्छ में 902, हाटपीपल्या में 934, बागली में 712, उदयनगर में 826.40, कन्नौद में 841, सतवास में 633 तथा खातेगांव में 1076 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 15.89 मिमी औसत वर्षा दर्ज    जिले में पिछले 24 घंटों में 15.89 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमें देवास में 13, टोंकखुर्द में 42, सोनकच्छ में 12, हाटपीपल्या में 15, बागली में 20, उदयनगर में 08, कन्नौद में 13, सतवास में 02 तथा खातेगांव में 18 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष अब तक 1289 मिमी औसत वर्षा दर्ज      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1289 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 862 मिमी, टोंकखुर्द में 1105 मिमी, सोनकच्छ में 1694 मिमी, हाटपीपल्या में 1625 मिमी, बागली में 1201 मिमी, उदयनगर में 1376, कन्नौद में 1137, सतवास में 875 तथा खातेगांव में 1726 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!