IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
उज्जैनमध्यप्रदेश

न्याय का आधार है सत्य , और सत्य कभी पराजित नहीं होता, अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता बनाए रखना जरूरी

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित “विधिक जागरूकता शिविर” में प्राधिकरण के सचिव जैन ने कहा

जनमत जागरण न्यूज @ उज्जैन

महिलाओं एवं बच्चों को अपने अधिकारों, के संरक्षण हेतु विधिक जानकारी व जागरूकता बनाये रखना आवश्यक है। सत्य कभी पराजित नहीं होता है, यही न्याय का आधार है उक्त बात शिविर में शुक्रवार को प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार जैन ने कही ।

नालसा एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एम. पी. सिंह के मार्गदर्शन में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान को को दिशा देते हुए आमजनों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित लीगल एड क्लीनिक प्रकाश नगर उज्जैन पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


प्राधिकरण के विधिक सहायता अधिकारी दिलीप कुमार मुजाल्दा ने उपस्थित आमजन को प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।पैरा लीगल वालंटियर चंद्रभान सिंह सिसोदिया ने क्लीनिक पर पीड़ितों को दी जाने वाली समझाइश व विधिक सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार सिसोदिया ने किया। आभार पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार सुमन ने माना। कार्यक्रम में अधिवक्ता सत्यनारायण जोशी, सोनाली विजयवर्गीय व अर्जुनलाल मरमट, बाबूलाल जारवाल, प्रकाश सिसोदिया, कन्हैयालाल गोमे, मुकेश सिसोदिया रामप्रसाद जाटवा, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *