जलझूलनी एकादशी पर आकर्षक सजावट के साथ निकले देव विमान
देव विमान में सवार होकर भगवान श्री कृष्ण ने की जल क्रीड़ा
जनमत जागरण न्यूज़@ सोयत कला
वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी जलझूलनी के रूप में मनाई जाती है ! नगर के श्री कृष्ण मंदिर श्री रमण बिहारी मंदिर ,श्री बांके बिहारी मंदिर ,पेडियाघाट मंदिर , उण्डाघाट मंदिर ,श्री कृष्ण मित्र मंडल, नगर के अनेक मंदिर व मित्र मंडल द्वारा श्री कृष्ण के डोल सजाये गये , देव विमान में श्री कृष्ण पालने में झूलते हुए आकर्षक लग रहे थे !श्री कृष्ण जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया ! सभी देवविमानो की नगर में सांकेतिक रूप से शोभायात्रा निकाली गई वही नगर वासियों ने भी देवविमान में विराजित श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगी !
माधवचोक में हुई महाआरती-
शिवसेना प्रमुख प्रमोद व्यास के नेतृत्व में माधव चौक में नगर के गणमान्य नागरिकों के सम्मान के साथ नगर से अनेक मंदिरों से निकले देव विमान में विराजित श्री कृष्ण भगवान महाआरती की गयी। वही विमान के साथ आम नागरिकों पर पुष्प वर्षा का स्वागत सम्मान किया। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुए। महाआरती के कार्यक्रम में शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भगवान ने की जल क्रीड़ा-
माधव चौक में भगवान श्री कृष्ण की सामूहिक आरती के उपरांत देवविमान नगर के तट पर स्थित जीवनदायिनी कंठाल नदी पर पहुंचे जहां पर भक्तों द्वारा देवविमानो के भगवान श्री कृष्ण को लगभग एक किलोमीटर दूर तक जल क्रीड़ा करवाते हुए पुन: महाआरती की गयी तत्पश्चात सभी देवान अपने अपने नैतिक था नियत मंदिर स्थल पर पहुंचे वही भक्तों द्वारा देर रात्रि तक मंदिरों पर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
सदाबहार ग्रुप ने किया महाप्रसादी का वितरण- सदाबाहर ग्रुप द्वारा छतरी चौक पर फलाहारी खिचड़ी व मूंगफली के दाने से निर्मित स्वादिष्ट फलाहारी मिठाई का वितरण हजारों भक्तों को महाप्रसादी के रुप किया गया ! सदाबहार ग्रुप द्वारा हर वर्ष महाप्रसादी का वितरण किया जाता है ! सदाबहार ग्रुप के राजेंद्र पालीवाल ,सुरेश राठौर ,रामविलास पालीवाल जगदीश टेलर एवं ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे !
प्रशासन का अमला रहा चाक-चौबंद-
नगर में डोल ग्यारस के पावन पर्व पर भक्तों का सैलाब उमड़ा, भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से व भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए नायबतहसीलदार बीकेे मकवाना, थानाप्रभारी हरिश जेजुुरकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था रखी गई ! बाढ सुरक्षादल भी देर रात्रि तक नदी पर उपस्थित रहा वही अधिकारियो व्दारा भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया !



