आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

क्षेत्र में लगातार 17 घंटे से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर

कई ग्रामों का तहसील मुख्यालय नलखेड़ा से संपर्क टूटा
बड़े पुल से लखुंदर नदी का पानी 2 फीट नीचे रहा
कुंडालिया डैम के 8 गेट खोले

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया 17 घंटे से अनवरत रूप से हो रही बारिश से कई ग्रामों का संपर्क नलखेड़ा मुख्यालय से टूट गया वही लखुंदर नदी मैं आई बाढ़ से नदी का पानी बड़े पुल से 2 फीट नीचे रह गया। कुंडलिया डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से कुंडालिया डैम के 8 गेट खोलने पड़े।
नगर व क्षेत्र में शुक्रवार रात 8:00 बजे से शुरू हुई भारी बारिश लगातार शनिवार दोपहर 1 बजे तक होती रही 17 घंटे हुई इस बारिश लोगों के लिए आफत बन कर आई इस बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया नगर के वार्ड क्रमांक 14 में नगर पंचायत की लापरवाही से पानी की निकासी नहीं होने से एक बार फिर मोहल्ले में पानी भर जाने से मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले नदी नालों में उफान आने से कई ग्रामों का संपर्क नलखेड़ा तहसील मुख्यालय से टूट गया वहीं कुछ गांव बारिश की वजह से टापू बन गए।

नगर के वार्ड 14 में फिर भराया पानी


नगर में हुई भारी बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 14 मैं पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण एक बार फिर मोहल्ले में पानी भर गया इस कारण मोहल्ले वासियों को घुटने घुटने पानी में चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ा वही मोहल्ले में बोहरा समाज की मस्जिद होने के चलते बोहरा समाज के लोग घुटना घुटना पानी होने के कारण शनिवार को नमाज पढ़ने भी नहीं जा सके उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत की लापरवाही एवं बिना इंजीनियर के निर्माण हो रहे नाले मैं पानी की निकासी नहीं होने के चलते यह समस्या बन रही है
नगर परिषद को चाहिए कि वहां अनुभवी इंजीनियर को बुलाकर नाले का निर्माण कराएं तभी मोहल्ले वासियों की समस्या हल हो सकेगी।

लगातार 17 घंटे हुई बारिश से ग्राम पिलवास बना टापूc

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार 17 घंटे बारिश होती रही इस बारिश से ग्राम पीलवास के नालों में बाढ़ आने से नाले का पानी पूरे गांव के आसपास फैल गया इस कारण पूरा गांव टापू बन कर रह गया।
मां बगलामुखी मंदिर पहुंच मार्ग हुआ बंद

भारी बारिश से विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंच मार्ग पर स्थित नाले में उफान आने मां बगलामुखी जाने वाले रास्ता बंद हो गया इस कारण दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दर्शन करने जाने वाले भक्तों को ईदगाह पहुंच मार्ग स्थित रास्ते से जाना पड़ा ।

लखुंदर नदी का पानी बड़े पुल से दो फीट नीचे रहा

क्षेत्र में हुई भारी बारिश से नगर के मध्य बहने वाली लखुंदर नदी मैं आई बाढ़ के कारण नदी का पानी बड़े पुल से लगभग 2 फीट नीचे बह रहा था प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था।
कई ग्रामों का संपर्क तहसील मुख्यालय नलखेड़ा से टूटा

भारी बारिश के चलते तहसील मुख्यालय नलखेड़ा का संपर्क कई ग्रामों से टूट गया जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसोदा में नाले का पानी रपट पर आने से नलखेड़ा से बड़ा गांव का संपर्क टूट गया था वही ग्राम मौल्याखेड़ी नाले का पानी रपट पर आने से ताखला नलखेड़ा मार्ग बंद रहा ग्राम पीलवास व अन्य ग्रामों के नालों में पानी आने से कानड नलखेड़ा मार्ग भी बंद रहा।

कुंडलिया डैम के 8 गेट खोले

कुंडलिया डैम के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से डैम का जलस्तर बढ़ने पर कुंडलिया डैम के 8 गेट खोले गए
इस कारण निचले इलाके में लोगों को नदी में नहीं जाने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!