आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

कंठाल नदी ने दिखाया रौद्र रूप बाढ़ का पानी निचली बस्तियों में घुसा

एसडीएम कनाश के साथ प्रशासनिक अमला जुटा मैदान में

बाढ़ के कारण क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघा की फसलें खराब होने के कगार पर

जनमत जागरण न्युज @ सोयत कला

शुक्रवार एवं शनिवार लगातार हो रही बारिश एवं जिले के सबसे बड़े डैम कुंडालिया डैम के सात गेट खोलने के कारण क्षेत्र की कालीसिंध नदी एवं नगर के समीप कंठाल नदी उफान पर आ गई आ गयी एवं नदी नाले लबालब भरा गये जिसके कारण नगर की लिस्ट ली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया एवं देखते ही देखते नगर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया एवं अफरा- तफरी का माहौल बन गया।

दुकाने खाली करवाई-
अनुविभागीय अधिकारी सोहन कनाश के निर्देश अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत ने अलाउंस करवाते हुए माधव चौक एवं निचली बस्तियों को खाली करवाने के निर्देश दिए साथ ही नगर परिषद के द्वारा अपील की गई किसी को अगर किसी प्रकार से कोई परेशानी है तो वह राहत शिविर में पहुंचकर ठहर सकता है। वही नगर परिषद के अलाउंस एवं कंठाल नदी का पानी उल्टा नगर में बाढ़ के रूप आते देख आनन-फानन में व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान का सामान खाली करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद-
किसानों से प्राप्त जानकारी क्षेत्र की हजारों बीघा की फसलें लगभग तैयार थी लेकिन लगातार हो रही बारिश एवं बाढ़ के कारण फसले पूर्ण रूप से नष्ट होने के कगार पर हैं समय रहते शासन प्रशासन ने फसलों का निरीक्षण करते हुए नुकसान का आकलन नहीं किया तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

बिजली रही गुल-
शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग कंठाल नदी के बाढ़ का पानी नगर में आना प्रारंभ हो गया था एवं क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए थे जिसके कारण बिजली गुल हो गई एवं समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक बिजली‌ की सप्लाय बंद थी जिसके कारण आमजन का मच्छरों ने जीना हराम कर दिया एवं आम नागरिक परेशान होते नजर आए। कनिष्ठ अभियंता भरत शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सब डिवीजन से ही बिजली की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद है एवं नगर में बाढ़ का पानी निचली बस्तियों के साथ नगर में घुस गया था किसी भी प्रकार से कोई जनहानि ना हो जिस कारण जब तक बाढ़ का पानी पूर्ण रूप से उतरने के बाद बिजली चेक की जाएगी उसके उपरांत बिजली चालू की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण-
अनुविभागीय अधिकारी सोहन कनाश के साथ प्रशासनिक अमले ने निचली बस्तियां एवं बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए राहत पहुंचाने का कार्य किया। अनुविभागीय अधिकारी मोहन कनाडे जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के सभी नदी नाले उफान पर थे जिस कारण कुंडालिया डैम के साथ गेट खोले गए थे

जिसके कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई हालांकि अभी तक पशुधन एवं किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है हालांकि की राजस्व का दल नुकसान का निरीक्षण करेगा। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण मे अनुविभागीय अधिकारी सोहन कनाश, नायब तहसीलदार बीके मकवाना थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत के साथ अन्य परिषद के कर्मचारी राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी के साथ ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!