सोयत में मजार के मौलवी ने उपचार के बहाने 28 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म!
महिला थाना पुलिस ने किया प्यारे मियां पर प्रकरण दर्ज, अभी तक प्यारे मिया फ़रार
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
सोयत पिड़ावा मार्ग पर लगभग 700 मीटर की दूरी पर लालछा मलंग की मजार पडेती वाले पर एक बहरूपिया जो वहां गंदी नियत के साथ मुजावर बनकर बैठा करता था बाबा के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंक करने के साथ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सोयत की एक महिला ने थाना आगर मालवा में प्रकरण दर्ज करवाया | सोयत कला निवासी परिवर्तित नाम शामियाज ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व दरगाह पर गई थी मेरे कंधे में दर्द था दरगाह के सेवादार मुजावर बाबा प्यारे मियां मिला उन्होंने मुझे लोबान एवं झाड़-फूंक कर एवं कंधे पर तेल लगाने के लिए दिया , लगभग 4 माह के बाद उसने दरगाह पर मुझे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया एवं मेरे अश्लील वीडियो बना लिए गए वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया, लगभग 2 वर्षों से लगातार मेरे साथ यौन शोषण कर रहा था दरगाह के पास एक झोपड़ी है इसमें वह मेरे साथ गंदा काम करता था लेकिन अब मुझ में सहन करने की शक्ति नहीं बची है इस कारण यह बात परिजनों को बताई इसके बाद उसके खिलाफ महिला थाना आगर मालवा में प्रकरण दर्ज करवाया पीड़िता ने बताया कि ढोंगी बाबा के और भी महिलाओं के साथ संबंध हो सकते हैं पूर्व में भी एक संबंध कि मुझे जानकारी मिली थी लेकिन वह अपना मोबाइल किसी को नहीं देता था इस कारण कोई सबूत नहीं है उक्त दरगाह पर सोयत नगर के साथ क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम माताएं बहने भी जाती है उक्त कुकर्म की जानकारी मिलने के उपरांत आमजन में दरगाह मुजावर द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया इसकी चारों और कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है एवं आमजन ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए बता दे कि पीड़िता ने उक्त प्रकरण 19 सितंबर 2021 को दर्ज करवाया लेकिन 4 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई इस कारण पीड़िता के परिवार में खौफ हैं एवं उन्हें डर है कि कहीं वह जानलेवा हमला ना कर दें पीड़िता ने पुलिस विभाग से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए|
धर्म की आड़ में किया खोटा काम
धर्म की आड़ में आरोपी मुजावर प्यारे मियां दरगाह पर बैठा एवं अपराधिक प्रवृत्ति व षड्यंत्र रचते हुए महिला को अपने चंगुल में फसाया एवं ब्लैक मेलिंग करते हुए दुष्कर्म किया सूत्रों के अनुसार उक्त दरगाह पर मुजावर द्वारा अनैतिक गतिविधियों के साथ अवैध कारोबार संचालित किए जाते थे इसकी जानकारी भी सामने आ रही है दरगाह पर माथा टेकने जाने वाले मुजावर द्वारा कुकर्म की घटना से नाराज हैं
आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा – पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सगर
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सागर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपी की सघन तलाशी की जा रही है जहां-जहां जानकारी मिल रही है पुलिस छापे मार कार्यवाही कर रही है बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा वही महिला के परिवार को डरने की आवश्यकता नहीं है पुलिस प्रशासन उनके साथ है अगर उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता होगी तो पुलिस सुरक्षा भी प्रदान करेगी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं आरोपी पर इनाम की घोषणा भी की गई है !



