शासकीय महाविद्यालय सोयतकला में व्याख्यान एवं मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत दिनांक 22/9/2021 को शासकीय महाविद्यालय सोयतकला में व्याख्यान एवं मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्यान में सर्वप्रथम सहायक प्राध्यापक डॉ हरिओम पवार ने “नैतिक शिक्षा और उसके महत्व” विषय पर विस्तार से समझाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता पिता व गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना रहना चाहिए।
डॉ यशवंत व्यास ने “भारत का सांस्कृतिक परिचय” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें विद्यार्थियों को बताया कि भारत मे विभिन्न जाती और धर्म के लोग मिलकर रहते है, भारत के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग बोलिया बोली जाती है, तथा क्षेत्रीय आधार पर हर जगह अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजीत होते है। सांस्कृतिक रूप से भारत अनेक रंगों में रंगा हुआ है।
प्रभारी अधिकारी महेश बंसिया ने विद्यार्थियों को “ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वावलंबन के अवसर” विषय पर अपने व्याख्यान में बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से कृषि पर आधारित है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन के विस्तार और इसे ओर अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
डॉ हरिसिंह मीना ने “स्नातक उपाधि के पश्चात रोजगार के अवसर एवं प्रतियोगिता की तैयारी कैसे करें” विषय पर अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को बताया कि स्नातक डिग्री के पश्चात विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा बैंक (आईबीपीएस), व्यापम, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग आदि मैं सम्मिलित होकर अपना कैरियर बना सकते हैं। इसके पश्चात मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश से संबंधित 25 प्रश्न पूछे गए, प्रतियोगिता में बीए व बीएससी के अधिकांश विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तुषार भावसार कक्षा बी.एससी.द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर मुकेश गुर्जर कक्षा बी.एससी. तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर दीपिका जाटव कक्षा बी.एससी. प्रथम वर्ष रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह, डॉ सविता यादव, सूर्यकांत बरुआ, डॉ सचिन शर्मा, विक्रम बिलवाल, कनीज अंसारी, कृति ग्वाला, हुमेरा खान, गंगाराम खन्ना, डॉ विक्रम विश्वकर्मा, कालू सिंह चौहान आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन क्रीडा अधिकारी डॉ श्वेता भल्ला ने किया एवं आभार सहायक प्राध्यापक लक्ष्मी भंवर द्वारा व्यक्त किया गया।



