IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भारत के विकास में बैंकों की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित करवाई निबंध प्रतियोगिता विजेता हुए पुरस्कृत

जनमत जागरण न्यूज@ सोयतकलाँ

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा गुरुवार को भारत के विकास में बैंकों की भूमिका के विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आगर में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिले से आए लगभग 170 छात्र छात्राओं ने भारत के विकास में बैंकों की भूमिका के विषय पर अपने विचार निबंध के रूप मे लिखे।
विजेताओं को किया पुरस्कृत-
निबंध प्रतियोगिता में विजेता जुनियर वर्ग मे प्रियल प्रमोद, हर्षित द्वारकीलाल पाटीदार, डाला रामबाबू राठौर, कविता राजेश शर्मा तथा सीनियर वर्ग में मिताली राजेश सैन, पुष्पलता पुरसिंह कुशवाह,सुफियान करीम शेख विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1500 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 751 रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया वही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भेट़ किया गया।
निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीएम श्री के० कोरी, एलडीएम एस०एस०कटारा मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक बी०एल० खंडेलवाल, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव प्रसाद शर्मा आगर शाखा प्रबंधक विजय मीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आगर हॉटपुरा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रजनीश सक्सेना ने किया एवं आभार प्रबंधक मोड़ी राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी शाखा सोयतकला से सहायक प्रबंधक मयंक शर्मा द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *