IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भू सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किये जायेंगे

वर्णित क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (भू-सर्वेक्षण तथा भू अभिलेख) नियम 2020 के नियम 14 के उपबंधों के अनुसरण में कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री अवधेश शर्मा ने आयुक्त भू अभिलेख मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 37 दिनांक 10 सितम्बर 2021 जो राजपत्र में प्रकाशित की गई है, जिसमें वर्णित क्षेत्र भू-सर्वेक्षण के अधीन लेने की अधिसूचना जारी की है।      
इस भू-सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किये जायेंगे। जिसमें, समस्त खातेदारों के नाम, उनके अंश, दायित्व तथा सुखाचार अधिकार अभिलिखत किये जायेंगे तथा ग्रामों के लिये निस्तार पत्रक तथा वाजिब उल अर्ज भी तैयार किया जायेगा।  उन सभी व्यक्तियों से जो कि इस सर्वेक्षण से प्रभावित हो सकते हो उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे उक्त सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग करें तथा भूमि में उनके स्वत्व, सीमाओं, अंशों, दायित्वों और अधिकारों को उपलब्ध करायें। यह समस्त कृषकों के हित में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *