सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैम्प का आयोजन
जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा
भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड जवासा, नीमच एवं जिला रोजगार कार्यालय आगर मालवा के द्वारा भर्ती कैम्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 27 सितम्बर जनपद पंचायत सुसनेर मे 28 सितम्बर जनपद पंचायत नलखेडा मे, 29 सितम्बर जनपद पंचायत बडौद मे तथा 30 सितम्बर जनपद पंचायत आगर मे चार दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन प्रात 11 से शाम 4 बजे तक किया जावेगा। इस हेतु बेरोजगार अभ्यार्थी जिनकी योग्यता 10 वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. एंव सुरक्षा सुरपवाईजर हेतु 12 वीं पास कम्प्युटर कोर्स उम्र 21 से 35 वर्ष ऊंचाई 170 से.मी. है वे आवेदन कर सकते हैं। उक्त तिथियों में कक्षा 10 वीं की छायाप्रति, 2 फोटो, आधार कार्ड आदि लेकर उपस्थित होवे। चयनित उम्मीदवार अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन आयोजन स्थल पर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 चयनित अभ्यर्थी के लिये देय होगा। 1 माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थाई नौकरी दी जाएगी जैसे औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली का लाल किला तथा सांची का स्तूप, खजूराहो का मंदिर, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक दिल्ली एंव गुडगांव में 12000 से 15000 तक मासिक वेतन पर रखा जाएगा। शिविर में शामिल होने के लिये भर्ती अधिकारी शिवपाल सिंह 7582940021 , पर संपर्क कर सकते है। वेब साइट www. ssciindia.com पर भी देख सकते है।



