IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

दीवार गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत एक महिला घायल

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेडा़

नगर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित मेवातीपूरा मैं एक दीवार गिरने से दबने के कारण एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगर स्थित जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब वार्ड क्रमांक 11 में स्थित मेवातीपुरा में पुरानी कच्ची दीवार गिरने से उस में दबने के कारण अमन पिता इदरीश मेंव उम्र 10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वही एक महिला शबाना पिता मुबारिक का उम्र 35 वर्ष घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगर स्थित जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *