म प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों का निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा
जनमत जागरण न्यूज @ नलखेडा़
नगर में मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन तहसील कार्यालय में कर्मचारी रामचंद्र मेवाड़ा को सौंपा गया।
मंगलवार को सौपे गए ज्ञापन में मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान केंद्रीय निधि से 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान तत्काल किया जावे एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स दिया जावे
अधिकारियों कर्मचारियों को शत-शत माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा में पदोन्नतिया अति शीघ्र प्रारंभ की जाए।
प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल शादी में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 4 जनवरी 2020 के संदर्भ में दिया जावे प्रदेश के अधिअंतर्गत समान दिया जाए
प्रदेश के विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति सेवा अवधि अनुसार पदनाम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी स्थाई कर्मी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमितीकरण का तत्काल अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए समिति के निर्णय का आदेश हो ऐसा प्रावधान किया जाए।
एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए आदि मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन देते समय नगर परिषद सीएमओ रामचंद्र शिंदल, बीआरसी अरुण त्रिवेदी, बीईओ सुरेंद्रसिंह ठाकुर, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष सैयद फकीर मोहम्मद, नारायणसिंह चंद्रावत, रामचंद्र गायरी, राजेंद्र जैन, सीताराम सेन, सुरेश बामनिया, संतोष बामनिया, कैलाश वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे



