IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा को मिली विज्ञान संकाय की सौगात

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेडा़

विगत कई वर्षों से नलखेड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग थी कि शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में विज्ञान संकाय की शुरुआत हो इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर पत्राचार के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चाही गई जानकारियों का सर्वे कर विभाग को भेजा गया । महाविद्यालय स्तर पर, विद्यार्थियों,अभिभावक , गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयास का ही प्रतिफल है कि आज शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा को विज्ञान संकाय की सौगात प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक 12, प्रयोगशाला तकनीशियन 5 एवं प्रयोगशाला परिचारक 5 स्वीकृत किए गए विज्ञान संकाय प्रारंभ करने के लिए आगामी समय में जो शासन के आदेश व निर्देश दिए जायेंगे उसका महाविद्यालय द्वारा पालन किया जायेगा शीघ्र ही महाविद्यालय में विज्ञान संकाय प्रारंभ होगा। इसके पहले नलखेड़ा तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय B.Sc. में प्रवेश लेने के लिए अन्य महाविद्यालय में 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता था साथ ही कुछ विद्यार्थी तो आने जाने की समस्या के कारण अपना विषय ही परिवर्तित कर लेते थे।
लेकिन अब शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा को विज्ञान संकाय की सौगात मिली है तो इसका लाभ तहसील क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. जी एल रावल एवं सोशल मीडिया अधिकारी जैनुल आबदीन अजमेरी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *