आजादी की अमृत महोत्सव पर स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, नगर परिषद द्वारा चलाया गया अभियान, स्वसहायता समूह की महिलाओं ने लिया भाग
जनमत जागरण न्यूज @ नलखेडा़
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत के अंतर्गत नगर मे नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नागरिकों के घर घर जा कर दस्तक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत लोगो को गीला कचरा और सूखा कचरा एवम हानिकारक कचरा अलग अलग करने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे लोगो को ये बताया गया की कचरा अलग अलग डस्टबीन में डाले एवम कचरा वाहन में कचरा डाले और अपने घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की वहीं इसको लेकर परिषद हाल में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया
मंगलवार को नगर परिषद के हाल में स्वसहायता समूह एवम स्वचग्रहियो को स्वच्छता का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी

कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामचंद्र सिंदल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि सभी अपने अपने घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे के साथ आस-पड़ोस के घरों के सदस्यों को भी कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने वह उस कचरे को नगर परिषद के वाहन में डालें साथ ही सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने अपने मोहल्लों में भी अभियान चलाएं ताकि स्वच्छता बनी रहे व बीमारी का प्रकोप न फैलने पाए
उन्होंने स्वच्छता के लिए लोगो को प्रेरित किया जिसमें बताया गया की सूखा और गीला कचरा अलग अलग करे और डस्टबीन का प्रयोग करे एवम कचरा कचरा वाहन में डाले और आपके घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखे ।
कार्यक्रम को प्रेस क्लब नलखेड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र सकलेचा द्वारा भी संबोधित किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी कीर्ति वाजपेई पत्रकार राजेश कश्यप, योगेंद्र मकवाना, जावेद खान तथा परिषद के सतीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



