शासकीय महाविद्यालय सोयतकला में एक कार्यशाला का किया आयोजन
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंर्तगत दिनांक 29/9/2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय सोयतकला में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विद, समाजसेवी एवं नगर के व्यवसायी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन कर महाविद्यालय में पधारे अतिथियों के परिचय ओर स्वागत से हुई। सरस्वती वंदना महाविद्यालय की छात्राओं मोनिका राठौर, साक्षी कुशवाह, काजल राव ओर कुमकुम सोनी द्वारा प्रस्तुत की गई।
महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ महेश बंसिया द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उदबोधन दिया गया जिसमें उनके द्वारा नवीन शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। अतिथिय उदबोधन में नायब तहसीलदार श्री बालकृष्ण जी मकवाना ने बताया कि सोयत कला महाविद्यालय के लिए प्रशासकीय रूप से 20 बीघा जमीन स्वीकृत हो चुकी है एवं महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन हो चुका है, उद्बोधन के दौरान मकवाना जी ने छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कहा कि विद्यार्थियों को न्यूज़पेपर पढ़ना, खेल कूद आदि में भी रुचि लेना चाहिए।
पुलिस थाना उपनिरीक्षक श्री आलोक जी पटेरिया ने बताया कि विद्यार्थीयो को अपनी रुचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर अपने कॅरियर का चयन करना चाहिए। किसान संघ प्रांतीय महामंत्री रमेश जी दांगी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में 10+2 पद्धति को समाप्त कर 5 + 3 + 3 +4 पद्धति को अपनाया गया है, श्री दांगी ने कहा कि राजा कई हुए हैं पर श्री राम जैसा राजा नहीं हुआ है इसलिए उन्हें भगवान पुरुषोत्तम श्री राम कहा गया है। कालिदास संचालक चिंतामन जी राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोयतकला में कॉलेज खोलने के लिए 1983 से प्रयासरत थे, अब जाकर वह मांग पूरी हुई है।नगर के समाजसेवी श्री गोविंद जी झाला ने भी अपने विचार व्यक्त किये।नगर के व्यवसायी श्री मनीष जी जैन ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गांव में गंदगी यहां वहां पड़ी रहती है महाविद्यालय को एक गांव गोद लेकर गांव के प्रत्येक नागरिक को स्वछता के लिए प्रेरित करना चाहिए। पूर्व छात्र तन्मय व्यास ने इस अवसर पर नई शिक्षा नीति 2020 बहुत महत्वपूर्ण है, इसे लागू करने के लिए भारत सरकार को छात्र संगठन की ओर से धन्यवाद दिया। कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंजलि अग्रवाल ने किया एवं आभार क्रीड़ा अधिकारी डॉ श्वेता भल्ला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



