आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश
साल्याखेडी के एक युवक की जहरीले जीव के काटने से मौत
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलाँ
समीपस्थ ग्राम साल्याखेडी निवासी भागचंद भिलाल पिता नानुराम भिलाला उम्र लगभग 36 वर्ष गुरुवार दोपहर पश्चाद् अपने खेत पर कार्य कर रहा था तभी किसी जहरीले जीव के काटने से मौत उनके हो गयी। आकस्मिक युवक की मौत की जानकारी मिलते हैं देखते ही देखते हैं साल्याखेड़ी मेन रोड के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ जमा हो गई वही परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई उनका अपना उनका साथ छोड़ कर चला गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिदिन की भांति भागचंद भिलाला अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गया था लेकिन गुरुवार दोपहर पश्चात सर्पदंश के कारण उसकी मौत हो गयी । सोयत पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए शव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया।









