बहिनों के स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियो का कब्जा
कैसे स्कूल पहुंचे हम नगर परिषद लापरवाह जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
नगर मे इंदौर कोटा मार्ग बस स्टैंड के समीप स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित होता है जिनमें सैकड़ों बहिने शिक्षा ग्रहण के लिए आती है लेकिन मुख्यद्वार पर अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से कब्जा कर रखा है जिसके कारण उन्हें निकलने में समस्या आती है और कई बार तो वह ठेलो एवं सामने रखे सामान के बीच में से निकलते हुए उनके कपड़े तक फट जाते हैं लेकिन जिम्मेदार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
कैसे स्कूल पहुचे हम-
शासन प्रशासन द्वारा शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे एवं विज्ञापन प्रसारित करते हुए वाहवाही लूटने का कार्य किया जाता है लेकिन धरातल पर शिक्षा विभाग के सामने आ रही समस्याओं की ओर की प्रशासन किसी प्रकार से कोई सहयोग प्रदान नहीं करता अब बहिनों के लिए बने विद्यालय में प्रवेश के मुख्यद्वार पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर कब्जा करते हुए पूर्ण रूप से मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया है वही गेट में सिर्फ वेल्डिंग करना है वह भी नहीं कर पा रहे हैं बहिने बमुश्किल गेट में प्रवेश कर विद्यालय में पहुंच रही है तो फिर यह कैसा स्कूल चले हम अभियान सरकार ने शुरू किया।
नगर परिषद नहीं देती ध्यान-
संस्था के प्रभारी प्राचार्य शांताराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के मुख्यद्वार पर अतिक्रमण के संबंध में एवं गेट की मरम्मत के लिए नगर परिषद को कई बार पहुंच कर अवगत करवाया गया हैं लेकिन हमें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है एवं समस्या का कोई समाधान नहीं किया जाता वास्तव में छात्राओं को निकलने मे समस्याओं का सामना करना पड़ता है लगभग तीन वर्षों से इस प्रकार की स्थिति निर्मित हो रही है अगर नगर परिषद नें ध्यान नहीं दिया तो वहां स्थाई अतिक्रमण हो जाएगा जो विद्यालय के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन जाएगा लेकिन हम क्या कर सकते हैं अतिक्रमण हटाना तो नगर परिषद का कार्य है। प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय विद्यालय की जमीन पर नगर परिषद ने दुकानों का निर्माण करवाया तब अनुबंध किया गया था कि आमदनी के आधार पर कुछ प्रतिशत भाग शाला विकास के कार्यो में भी लगाया जाएगा।
हटाया जाएगा अतिक्रमण-
मुख्य नगरपालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत ने बताया कि विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर किसी ने अगर अतिक्रमण किया है तो अतिक्रमण हटाया जाएगा एवं छात्राओं को होने वाली असुविधा से मुक्ति दिलाई जाएगी वही गेट में कोई खराबी है तो उसकी की भी मरम्मत करवाई जाएगी।



