आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में विज्ञान संकाय हुआ आरंभ

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विज्ञान संकाय का आरंभ हुआ है। नलखेड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है कि विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय को पढ़ने के लिए अन्यत्र कहीं नहीं जाना पड़ेगा साथ ही बहुत ही कम शुल्क में विद्यार्थी विज्ञान संकाय में प्रवेश लेकर अध्ययन कर सकते हैं एवं आर्थिक बोझ से भी मुक्ति मिलेगी। सी. एल. सी. अतिरिक्त चरण 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है इस समय सीमा में विद्यार्थी 08 अक्टूबर तक आन लाईन आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं साथ ही आवेदक की आनलाईन सत्यापन हो जाने के बाद सत्यापित आवेदक महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर सी. एल. सी. अतिरिक्त चरण में प्रवेश ले सकता है। निर्धारित तिथि में ही अवकाश के दिनों को छोड़कर समय 10:00 से 12:00 बजे प्रति दिन आवेदन कर सकते हैं । इसके पश्चात् महाविद्यालय द्वारा प्रतिदिन समय 1:00 बजे विद्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों की रिक्त सीटों के आधार पर प्राविण्य सूची बनाकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर विद्यार्थियों को महाविद्यालय शुल्क ऑनलाइन भुगतान हेतु लिंक इनीसीएट कर दी जायेगी। विद्यार्थियों के द्वारा प्रवेश शुल्क भुगतान करने के पश्चात महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राभारी प्राचार्य डॉ. गोवर्धन लाल रावल एवं सोशल मीडिया प्रभारी जेनुल आबदीन अजमेरी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!